• Tuesday, 10 February 2026
शहीद जवान की खंडित प्रतिमा का निर्माण कराएंगे विधायक

शहीद जवान की खंडित प्रतिमा का निर्माण कराएंगे विधायक

Vikas

चेवाड़ा

चेवाड़ा के एकाढ़ा गांव में कश्मीर में बर्फबारी के दौरान शहीद हुए सैनिक अमृतराज की प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा। यह घोषणा विधायक के द्वारा शहीद जवान की स्मृति स्थल पर जाकर गुरुवार को की गई ।

ज्ञातव्य हो कि बुधवार की सुबह में सैनिक के गांव में लगे उनकी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा खंडित कर दिया गया था। जिसे जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से तात्कालिक रूप से सही करके लगा दिया गया था।

DSKSITI - Large

मौके पर विधायक ने कहा कि देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। ऐसे में कोई भी असामाजिक आदमी ही इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। इस मौके पर विधायक के साथ जदयू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, युवा जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष साकेत कुमार, शंकु कुमार, निशि गिरी सहित बड़ी संख्या में जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From