 
                        
        CORONA NEWS: कोविड-19 की जांच में यहां-यहां मिले हैं पॉजिटिव मरीज
 
            
                शेखपुरा
जिले के विभिन्न प्रखंडों में कोविड-19 की जांच का काम लगातार जारी है। मंगलवार को कोविड-19 के प्रखंडों में एक 1113 लोगों की जांच की गई जिसमें 27 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस जांच को लेकर स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा 305 जांच में 10 पॉजिटिव मिले। बरबीघा में 207 में 6 पॉजिटिव मिले।

अरियरी प्रखंड में 113 जांच में 2 पॉजिटिव मिले। चेवाड़ा प्रखंड में 112 जांच में एक पॉजिटिव मिले। शेखोपुरसराय में 219 जांच में आठ पॉजिटिव मिले। घाटकुसुंभा में 107 जांच में कोई भी पॉजिटिव नहीं पाए गए। सभी लोग नेगेटिव मिले। जिले में 50 लोगों का सैंपल नेट मशीन से जांच के लिए लिया गया। जिले के जखराज स्थान आइसोलेशन सेंटर में 60 लोग भर्ती हैं। दो लोगों को मंगलवार को यहां से डिस्चार्ज किया गया है। होम आइसोलेशन में 51 लोगों के रिकवर होने की सूचना है। 598 लोग होम आइसोलेशन में अभी भी रह रहे हैं।
                                                        
                                
                                    
 
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            