 
                        
        पोलियो का वैक्सीन अविष्कार करने वाले को विश्व कर रहा आज सलाम
 
            
                पोलियो का वैक्सीन अविष्कार करने वाले को विश्व कर रहा आज सलाम
शेखपुरा
एक ऐसा भी समय था जब प्रत्येक वर्ष 3 लाख लोग पोलियो वायरस के शिकार होकर प्रभावित हो जाते थे और 58000 लोगों की मौत पोलियो की वजह से हर साल हो जाती थी। वैसे में एक वैज्ञानिक के द्वारा पोलियो के वैक्सीन का आविष्कार किया गया। उसी वैज्ञानिक के जन्मदिन को विश्व में पोलियो दिवस का के रूप में मना कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। पोलियो दिवस का आयोजन पोलियो की दवा आविष्कार करने वाले अमेरिका के वैज्ञानिक जोनास साल्क के जन्मदिन पर होता है। विश्व पोलियो दिवस के रूप में इसका आयोजन होता है। पूरी दुनिया में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। जन्मदिन पर ख़ास कार्यक्रम होता है।

शेखपुरा में भी रोटरी ने मनाया समारोह
 
                                
                                
                                                शेखपुरा में रोटरी क्लब के द्वारा विश्व पोलियो दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रैली निकाली गई। हाथी घोड़े पर सवार रैली में शहर के सभी प्रख्यात चिकित्सक और रोटरी से जुड़े लोग शामिल हुए। जानकारी देते हुए रोटरी के अध्यक्ष ने बातया कि आज विश्व पोलियो दिवस है।

मौके पर असिस्टेंड गवर्नर डॉ आरपी सिंह के साथ, डा कृष्ण मुरारी प्रसाद, विनोद कुमार,शंभू मंडल, संजीव कुमार, दीपक कौशिक,सचिन शेरगिल,सुरेंद्र प्रसाद,निरंजन पांडे,ज्योतिष कुमार,सुनील कुमार सहित कई सदस्य शामिल हुए। डॉ एमपी सिंह ने बताया यह कार्यक्रम पोलियो की दवा का आविष्कार करने वाले अमेरिका के जोनास सॉल्क के जन्मदिन पर है। दुनियां से पोलियो को दूर करने में रोटरी क्लब का योगदान सबसे अधिक है। जोनास ने पोलियो की दवा का पहला परीक्षण 1952 में किया था। दवा का मानव परीक्षण 1957 में शुरू हुआ और दवा को 1962 में लाइसेंस मिला। जुलूस नगर भर में भ्रमण करते हुए पोलियो से मुक्ती का संदेश फैलाया और इससे बचने की सलाह के लिए पोलियो का वैक्सीन बच्चों को दिलाने की बात कही। जगह-जगह लोगों की भीड़ भी जुलूस को देखने के लिए उमड़ी। शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर यह  घूमता रहा।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            