• Monday, 09 June 2025
पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान शुरू पर पोलियो कर्मी गए हड़ताल पर

पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान शुरू पर पोलियो कर्मी गए हड़ताल पर

stmarysbarbigha.edu.in/

पांच दिवसीय पल्स पोलियों अभियान शुरू पर पोलियो कर्मी गए हड़ताल पर

शेखपुरा

जिले के डेढ़ लाख बच्चो को खुराक देने के लक्ष्य के साथ पांच दिवसीय प्लस पोलियो अभियान रविवार को शुरू हुआ। उधर, पोलियो अभियान में लगे निजी कर्मी हड़ताल पर चले गए। यह हड़ताल मेहनताना नहीं मिलने की वजह से किया गया।

वहीं बताया कि जीरो से पांच बर्ष के बच्चो को पोलियोरोधी खुराक दिया जाता है। सिविल सर्जन डा केएमपी सिंह ने सदर अस्पताल में एक नवजात बच्चे को इसकी खुराक देकर अभियान को शुरू किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और महिलाये उपस्थित थी। सदर अस्पताल में अभियान के शुरू होने के समय विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डा प्रतिभा झा, यूनिसेफ के प्रतिनिधि, हेल्थ मनेजर धीरज कुमार, धर्मवीर चौधरी आदि मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस अभियान की सफलता के लिए पहले से ही रणनीति तैयार कर ली थी।

पंचायत चुनाव में प्रचार के लिए संपर्क करें 9430804472

इस अभियान के तहत एक भी लक्षित बच्चे नहीं छूटने को लेकर प्लान तैयार किया गया है। अभियान की सफलता के लिए पोलियोकर्मी घर घर जाकर बच्चो को पोलियो की खुराक देने का काम शुरू किया है। इस अभियान की निगरानी के लिए सभी प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी और सुपरवेजर लगातार क्षेत्रो में भ्रमणशील हैं। इस अभियान पहली अक्तूबर तक चलेगा। इस अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने 282 टीम घर घर जाकर दवा देने के लिए बनायीं है। जबकि 57 ट्रांजिट टीम, चार मोबाइल टीम और 10 एक सदस्यीय टीम बनाया है। खुराक की आपूर्ति के लिए 32 डिपो होल्डर और 101 सुपरवैजर भी तैनात किया है। डिपो होल्डर पोलियोकर्मी को ससमय खुराक उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like