• Monday, 09 June 2025
पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव- अधिक यादव अध्यक्ष तो संतोष कुमार बने मंत्री

पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव- अधिक यादव अध्यक्ष तो संतोष कुमार बने मंत्री

stmarysbarbigha.edu.in/

पुलिस मेंस एसोसिएशन चुनाव- अधिक यादव अध्यक्ष तो संतोष कुमार बने मंत्री

शेखपुरा

बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की शेखपुरा जिला शाखा के चुनाव मंगलवार हो हुआ

इसमें अधिक यादव को अध्यक्ष चुना गया है। मंत्री के लिए संतोष कुमार निर्वाचित किये गए हैं। मतदान के बाद एसपी की उपस्थिति में देर शाम मतगणना हुई और चुनाव परिणाम घोषित किया गया। मतदान और मतगणना शेखपुरा पुलिस लाइन में हुई।

अध्यक्ष के चुनाव में अधिक यादव को सबसे ज्यादा 147 वोट मिले। धीरेंद्र यादव 131 वोट लेकर दूसरे तथा प्रमोद विद्यार्थी 92 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।मंत्री पद पर 203 वोट के साथ संतोष कुमार विजयी हुए। उन्होंने संजीत कुमार को पराजित किया। उपाध्यक्ष के पद पर आदित्य कुमार 150 वोट लेकर विजयी घोषित हुए।

कोषाध्यक्ष के पद पर 206 वोट के साथ नवीन कुमार विजयी घोषित हुए।अंकेक्षक के पद पर दुखी राम और संयुक्त सचिव के रूप में पंकज कुमार विजयी घोषित किये गये।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like