• Monday, 09 February 2026
Live: पुलिस की गोली का जबाब ईंट और पत्थर से

Live: पुलिस की गोली का जबाब ईंट और पत्थर से

Vikas

चेवाड़ा ( शेखपुरा)

सड़क हादसे में युवक की मौत से गुस्साई भीड़ ने जहां थाना पर हमला कर जमकर पथराव किया वहीं पुलिस की गोली से भी वे लोग नहीं डर रहे थे। लाइव वीडियो में आप इसका नजारा देख सकते हैं। दरअसल शेखपुरा चेवाड़ा रोड में बसंत गांव के निकट सड़क हादसे में सुधीर कुमार नामक युवक की मौत हो गई।

DSKSITI - Large

इस घटना से गुस्साए भीड़ ने थाना पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान भागने से यह सड़क हादसा हुआ और इसमें युवक की मौत हो गई। युवक दामोदर राव का पुत्र सुधीर कुमार अपने पिता का एकमात्र पुत्र था। जिससे गांव में मातम का भी माहौल हो गया।

वहीं पुलिस के द्वारा उपद्रवी भीड़ को खदेड़ने के लिए गोली चलाई गई परंतु गोली का असर भी उपद्रवियों पर देखने को नहीं मिला और भी लगातार पथराव करती रही।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From