
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस अलर्ट! सघन वाहन चेकिंग अभियान
शेखपुरा/बरबीघा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस के द्वारा सहन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह वाहन चेकिंग अभियान सुरक्षा को लेकर चलाया गया। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान दयाशंकर ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान स्वतंत्रता दिवस पर सतर्कता बरतने को लेकर चलाया गया है।
जिले के सभी थानों में निर्देश दिया गया था। बरबीघा, हथियावां थाना पुलिस के द्वारा वाहन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों को रोककर डिक्की चेक किए गए साथ ही साथ जरूरी कागजात की भी जांच पड़ताल की गई।
बरबीघा वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार के हेलमेट की भी जांच की गई। इसी दौरान आवश्यक कागजात और हेलमेट नहीं रहने की वजह से चालान भी काटा गया। पुलिस के द्वारा इस अभियान में 8000 के चालान काटकर राजस्व की वसूली की गई।
Share on:
WhatsAppadd a comment
stay connected
- Advertisement -
ताज़ा ख़बर
- Advertisement -