• Friday, 17 October 2025
भूमि विवाद को थाना में शिविर लगा कर सुलझाया जाय, हुई समीक्षा बैठक

भूमि विवाद को थाना में शिविर लगा कर सुलझाया जाय, हुई समीक्षा बैठक

Vikas

शेखपुरा।

योगेन्द्र सिंह, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में जिले के भूमि विवादों के समस्या के समाधान करने हेतु समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होने सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देेश दिया कि प्रत्येक शनिवार को रोटेशन के अनुसार शिविर लगाना सुनिश्चित करें। लोक शिकायत निवारण कार्यालय में आधे से अधिक समस्या भूमि विवाद का प्राप्त हो रहा है जिसका मूल वजह यह है कि अंचल एवं थाना स्तर पर इसका ससमय निष्पादन नहीं किया जा रहा है।

सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि भूमि विवादों को शिकायत पंजी में दर्ज करना सुनिश्चित करें। जो विवाद अंचल एवं थाना स्तर पर समाधान नहीं होगा उसे एस0डी0ओ0 और एस0डी0पी0ओ0 के पास भेजने के लिए सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया। अबतक जिले में भूमि विवाद से संबंधित 53 मामले आये हैं जिसमें से 41 कार्य का समाधान कर दिया गया था। इसमें सर्वाधिक 14 मामले बरबीघा से आयें हैं जिसमें से 12 का निष्पादन कर दिया गया है और सबसे कम 02 मामले अरियरी से आयें है जिसमें से 01 का निष्पादन कर दिया गया है।
बैठक में सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, प्रमोद कुमार गोपनीय प्रभारी, नन्दकिशोर राम जिला शिक्षा पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, संजय कुमार भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ थानाध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like