• Monday, 09 June 2025
नीतीश कुमार ने शिक्षा को किया चौपट: जितेंद्र नाथ

नीतीश कुमार ने शिक्षा को किया चौपट: जितेंद्र नाथ

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

रालोसपा ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर हस्ताक्षर अभियान की चलाया। यह अभियान रविवार को पटेल चौक पे चला जिसमे बड़ी संख्या में पार्टी नेता उपस्थित हुए।

मौके प्रदेश प्रवक्ता जितेंद्र नाथ ने कहा कि नीतीश कुमार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया जिसका कुप्रभाव गरीबों पे पड़ रहा है।

उन्होंने नीतीश कुमार पर नौजवानों, किसानों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया।

रालोसपा ने बिहार सरकार से 25 सूत्री मांगों को सरकार के समक्ष रखी है।

इस अभियान की शुरुआत 28 नवम्बर से की गई,जो कि शिक्षा सुधार जन जन का अधिकार के नाम से चलाया जा रहा है।

जिसमें कुछ मांगों को प्रमुखता के साथ उठाया गया,शिक्षको की बहाली के लिये बीपीएससी आधार पर समान गुणवत्ता वाले अलग अलग आयोगों का गठन किया जाए। रिक्त पदों पर शिक्षकों की बहाली शीघ्र की जाय। शिक्षक पात्रता के लिए ऑनलाइन पद्धति अपनाई जाय। 2003 एवम उसके बाद किये गए बहाल शिक्षकों का पुनर्मूल्यांकन आयोग द्वारा किया जाये। शिक्षकों एवम छात्रों के लिये बायोमेट्रिक पद्धति अपनाई जाए व शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो से बिल्कुल अलग रखा जाये। इत्यादि मांगों को सरकार के समक्ष रखा गया है।

DSKSITI - Large

जिसमें मौके पे बिपिन चौधरी, राम प्रसाद दास, जितेंद्र महतो,महेंद्र राम,विद्या सागर,रामाश्रय महतो,पप्पू राज,प्रेम गुप्ता, अनिल महतो,प्रेमनाथ महतो,राजकुमार, वीरेंद्र नाथ व दानी प्रसाद आदि लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

pol

Comment / Reply From

You May Also Like