• Monday, 09 February 2026
सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियन के लिए खिलाडियों का किया जा रहा चयन

सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियन के लिए खिलाडियों का किया जा रहा चयन

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिला हैंडबॉल संघ के मीडिया प्रभारी खुशबू कुमारी ने बताया कि 7 से 9 दिसंबर तक छपरा सारण में होने वाले सब जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शेखपुरा जिला की टीम के लिए ट्रायल आज प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा में प्रारंभ हुआ l

जिसमें डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा, संत मैरी इंग्लिश स्कूल बरबीघा, राजराजेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा, जीएनएस बरबीघा, प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा आदि के बच्चों ने भाग लिया l जिसमें से 30 बच्चे का चयन किया गया l पुनः इनका 5 दिसंबर को एसकेआर कॉलेज बरबीघा मैं ट्रायल लिया जाएगा, जिसमें इनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु किया जाएगा l

आज  इस ट्रायल के अवसर पर हैंडबॉल संघ के जिला सचिव आचार्य गोपाल जी प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य सैयद जुनैद हसन वारसी, संगीत शिक्षक प्रभाकर त्रिवेदी, विद्यालय के आदेश पाल प्रभात कुमार, रात्रि प्रहरी विजय कुमार, वरीय खिलाड़ी नेहा कुमारी, मुकेश कुमार झा, रोहित कुमार आदि मौजूद थे l

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From