• Monday, 09 June 2025
सहारा इंडिया में डूबे पैसे के लिए जन्तर मन्तर पर आंदोलन के लोग दिल्ली रवाना  

सहारा इंडिया में डूबे पैसे के लिए जन्तर मन्तर पर आंदोलन के लोग दिल्ली रवाना  

stmarysbarbigha.edu.in/
सहारा इंडिया में डूबे पैसे के लिए जन्तर मन्तर पर आंदोलन के लोग दिल्ली रवाना
शेखपुरा
भारत के सभी राज्यों में सहारा इंडिया के निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। लगातार इसको लेकर आंदोलन हो रहे हैं। जिला मुख्यालय में आंदोलन किया गया, उसके बाद लखनऊ में आंदोलन हुआ।लखनऊ में आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सहारा इंडिया के निवेशक और अभिकर्ताओं के द्वारा दिल्ली के जंतरमंतर पर आंदोलन की तैयारी की गई। ऐसी तैयारी को लेकर गुरुवार को शेखपुरा से एक जत्था रवाना हुआ। जंतरमंतर पर आंदोलन किया जाएगा। 30 लोगों के इस चर्चा में महिला और पुरुष शामिल थे।
टीम में शामिल धीरज कुमार, अरविंद कुमार, कौशलेंद्र कुमार, घनश्याम पासवान, विकास कुमार, उमेश कुमार, विजय कुशवाहा, सीमा देवी, मनोरमा देवी, सुषमा देवी इत्यादि ने बताया कि सहारा इंडिया में बड़ी उम्मीद से सभी ने पैसा जमा कराया। पैसा वापस मिलने की कोई उम्मीद नहीं रही।सभी जगह आंदोलन के बाद परिणाम कुछ नहीं निकल रहा। कई लोगों को बहुत जरूरी पैसे की है, परंतु किसी न किसी बहाने से पैसा नहीं दिया जा रहा। कोर्ट में भी कई लोग गए हैं परंतु समाधान अभी नहीं निकल रहा है। सभी लोग काफी परेशान हैं। इसको लेकर सहारा इंडिया के निवेशकों के द्वारा दिल्ली के जंतरमंतर पर आंदोलन की तैयारी की गई है। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के तत्वावधान में इसका आयोजन किया गया है। जंतरमंतर पर भारी संख्या में सहारा इंडिया के निवेशक जुटेंगे।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From