• Friday, 29 March 2024
लावारिस टाटा सफारी का साइबर अपराध के एक करोड़ 22 लाख बरामद कांड से जुड़ा तार

लावारिस टाटा सफारी का साइबर अपराध के एक करोड़ 22 लाख बरामद कांड से जुड़ा तार

DSKSITI - Small
लावारिस टाटा सफारी का साइबर अपराध के एक करोड़ 22 लाख बरामद कांड से जुड़ा तार
 
शेखपुरा
 

साइबर अपराध का बड़ा नेटवर्क है। इसी नेटवर्क से जुड़े एक टाटा सफारी गाड़ी लावारिस अवस्था में बरामद की गई है। इस गाड़ी की बरामदगी में साइबर अपराधियों के बड़े गिरोह से इसका तार जोड़ने का मामला सामने आ रहा है। गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस के द्वारा पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

 
यह मामला शेखपुरा सदर प्रखंड के हथियावां ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोसाईमढ़ी गांव का है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि गोसाईमढ़ी गांव में 4 दिनों से एक लग्जरियस टाटा सफारी गाड़ी स्कूल के पास लावारिस अवस्था में खड़ी थी। एक-दो दिनों तक गांव के लोगों ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। फिर पूछताछ करने पर गाड़ी का कोई मालिक सामने नहीं आया।
 
इसी बीच सोमवार को पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने अपने स्तर से छानबीन की तो कोई जानकारी नहीं मिली। फिर पुलिस ने गाड़ी को लावारिस अवस्था में ही बरामद कर लिया।
 
DSKSITI - Large

 
एक करोड़ 22 लाख कांड से जुड़ा तार
 
उधर, ही संबंध में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि टाटा सफारी गाड़ी को पुलिस ने बरामद किया है। लावारिस अवस्था में गाड़ी लगे होने की सूचना ग्रामीणों के द्वारा दी गई थी। काफी पूछताछ के बाद भी गाड़ी का मालिक सामने नहीं आया है। इस वजह से इसे बरामद कर थाना लाया गया है। वहीं यह भी बताया कि पिछले दिनों नवादा में एक करोड़ 22 लाख रुपए की बरामदगी साइबर अपराध के अड्डे से हुआ था। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया जा रहा है कि इसी नेटवर्क के जुड़े साइबर अपराध के गिरोह के सदस्य का यह टाटा सफारी गाड़ी है। वहीं टाटा सफारी का रजिस्ट्रेशन झारखंड से होने की बात कही गई है। नंबर प्लेट झारखंड का लगा हुआ है। झारखंड के हजारीबाग में इसका रजिस्ट्रेशन सामने आया है। ऑनलाइन चेक करने पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी मिली है। ऑनलाइन चेक करने पर अशोक राम के नाम से इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन बताया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन 25 जून 2022 को होने की बात ऑनलाइन जांच करने में पता चला है।
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From