• Monday, 09 June 2025
लड़की के चक्कर में चली ताबड़तोड़ गोली, एक छात्र जख्मी

लड़की के चक्कर में चली ताबड़तोड़ गोली, एक छात्र जख्मी

stmarysbarbigha.edu.in/

लड़की के चक्कर में चली ताबड़तोड़ गोली, एक छात्र जख्मी 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा नगर परिषद में शिक्षक दिवस के दिन छात्र के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हो गया। यह बवाल लड़की के चक्कर में हुआ। इस बवाल में छात्र के दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। पांच राउंड गोली चली । पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। कोई प्राथमिकी नहीं की गई। एक छात्र जख्मी हुआ है। पैर में गोली लगी है। तरछा मोहल्ले का यह मामला है।

 

 

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि शिक्षक दिवस के दिन ही एक लड़की के चक्कर में 2 छात्र आपस में भिड़ गए । फिर दोनों की लड़ाई दो छात्र गुटों की लड़ाई में बदल गई है। दोनों छात्र गुट आपस में झगड़ने लगे। तभी छात्र का एक गुट देसी पिस्तौल लेकर पहुंच गया और गोली चलाने लगा। 5 राउंड गोली चली। एक राउंड गोली बंगाली पर निवासी मकेश्वर यादव के पुत्र सन्नी कुमार नामक एक छात्र के पैर में लगी।

 

DSKSITI - Large

 बताया जाता है कि लड़की के विवाद में यह झगड़ा शुरू हुआ फिर दो गुटों के बीच विवाद में बंट गया। गोली लगने के बाद सन्नी कुमार का इलाज निजी क्लिनिक में कराया जा रहा है। टाउन थाना एसएचओ बिनोद राम ने बताया कि मोबाइल के माध्यम से स्थानीय लोगों के द्वारा गोली चलने की सूचना मिली।

 

 पुलिस मौके पर पहुंची तो कोई भी बदमाश पर नजर नहीं आया। सभी भाग खड़े हुए। उसके बाद इस मामले में कोई प्राथमिकी कराने नहीं पहुंचा है। 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From