• Saturday, 11 July 2026
शेखपुरा में पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण अगजा, जुम्मे की नमाज संपन्न

शेखपुरा में पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण अगजा, जुम्मे की नमाज संपन्न

Vikas

शेखपुरा में पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण अगजा, जुम्मे की नमाज संपन्न

 

शेखपुरा

 

 जिले में अगजा (होलिका दहन) और जुम्मे की नमाज प्रशासन और पुलिस की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। जिले में होली का त्योहार 15 मार्च को मनाया जाएगा, जिसे लेकर बीते कई दिनों से पुलिस और प्रशासन व्यापक तैयारियों में जुटे हुए थे।

 

पुलिस और प्रशासन की सख्त निगरानी

 

अगजा और जुम्मे की नमाज को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी। पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाई और उन स्थानों पर विशेष नजर रखी, जहां पहले से होलिका दहन के आयोजन होते आए हैं।

 

जुम्मे की नमाज के दौरान भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। विभिन्न मस्जिदों के पास पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई, जिससे शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई जा सके।

 

DSKSITI - Large

होली को लेकर लोगों में उत्साह

 

शेखपुरा समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में 15 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। हालांकि, कई जगहों पर 14 मार्च को भी होली का जश्न देखने को मिला। शुक्रवार को छोटे बच्चों ने रंगों की मस्ती में डूबकर होली मनाई और राहगीरों पर गुलाल और रंग की बौछार की।

शनिवार को जिले में होली को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि होली का त्योहार सौहार्द और उल्लास के साथ मनाया जा सके।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From