• Monday, 09 June 2025
111 दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को होली पर यह खास निदेश

111 दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को होली पर यह खास निदेश

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के मंथन सभागार में पवित्र होली त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि यह त्योहार 09 मार्च से 11 मार्च तक मनाया जायेगा। शेखपुरा जिला सम्प्रदायिक दृष्टिकोण से नियंत्रित एवं शांतिपूर्ण रहा है।

उन्होंने प्रतिनियुक्त सभी 111 दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निदेश दिया है कि शांति व्यवस्था कायम करने में किसी प्रकार की हिचकिचाहट नहीं करेंगे और निष्पक्ष तथा न्याय पूर्ण तरीके से निर्णय लेकर तत्परता से दृढ़तापूर्वक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। होलिका दहन पर भी सभी अधिकारियों को सक्रिय ओर सावधान रहने की चेतावनी दी गई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस त्योहार पर डीजे एवं अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। इस अवसर पर दयाशंकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को निदेश दिया है कि पवित्र होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढॅग से मनाने के लिए 24 घंटे गश्ती एवं छापामारी करना सुनिश्चित करेंगे। संवेदनशील स्थलों पर सिविल ड्रेस में भी पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। शांति में खलल डालने वाले असमाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जायेगा।

DSKSITI - Large

विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए सूचना संग्रह हेतु प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय सभी कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त करने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया है। जिन स्थलों पर पूर्व में कभी तनाव हुआ है या अप्रिय घटना घटी है वहाॅ पर पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों को प्रतिनयुक्ति करने का निदेश दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित थानाध्यक्ष के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहेगे इसके लिए वे पूर्ण रूप से जबावदेह एवं उत्तरदायी रहेगे। बिहार में पूर्ण शराब बंदी लागू है जिसके लिए सभी थानाध्यक्ष को 24 घंटे निगरानी कर असमाजिक तत्वों पर सख्त एवं विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है। सभी प्रतिनियुक्त 111 स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी पर लगातार नियंत्रण और समन्वय करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। कोई भी व्यक्ति होली त्योहार को शांतिपूर्ण ढॅग से मनाने के लिए अपना सुझाव और शिकायत दूरभाष संख्या-06341-223333 पर दे सकतें है। होली के अवसर पर 09 मार्च के 01.00 बजें अप॰ से 11 मार्च तक 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा इसके वरीय प्रभार में डीपीआरओ शेखपुरा रहेंगे। अपर समाहर्ता शेखपुरा होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेगे जो लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर सत्त निगरानी रखेंगे। आज अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति जाँच की गई सभी उपस्थित थें। सभी को सख्त निदेश दिया गया है कि 09 मार्च से 11 मार्च तक अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। शेखपुरा, अरियरी, घाटकुसुम्भा एवं चेवाड़ा प्रखंड के लिए 20 एवं बरबीघा एवं शेखोपुरसराय प्रखंड में 14 सुरक्षित दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति है।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी शेखपुरा, वरीय कोषागार पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष के साथ-साथ सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like