• Monday, 09 June 2025
सख्त डीएम का असर। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने जमा कराए चालीस लाख, मिल गई राहत

सख्त डीएम का असर। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष ने जमा कराए चालीस लाख, मिल गई राहत

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

बरबीघा प्रखंड के पिंजड़ी गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष एवं भगवती राइस मिल के संचालक ब्रजेश कुमार उर्फ नागी सिंह के द्वारा बकाए मद में चालीस लाख जमा कराए जाने के बाद उनको छोड़ दिया गया।

शेखपुरा पुलिस ने ब्रजेश कुमार को गुरुवार की शाम गिरफ्तार कर लिया था। इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि ब्रजेश कुमार पर 14618200 का सर्टिफिकेट केस किया गया था जिसके एवज में एक करोड़ सोलह लाख पहले ही जमा करा दिया गया था।

शेष बकाया राशि के रूप में 40 लाख रूपये ब्रजेश कुमार के द्वारा शुक्रवार एवं शनिवार को जमा करा दिया गया। जिसके बाद उन पर दायर मुकदमा खत्म कर दिया गया।

राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी का सख्त आदेश है कि सभी राइस मिलरों के यहां से बकाया राशि की वसूली होगी अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से बकाया राशि के वसूले जाने के मामले में अन्य मिलरों में भी हड़कंप देखा जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like