• Friday, 09 May 2025
पटना के मोस्ट वांटेड को शेखपुरा में लड़की के चक्कर में अधमरा कर फेंका

पटना के मोस्ट वांटेड को शेखपुरा में लड़की के चक्कर में अधमरा कर फेंका

stmarysbarbigha.edu.in/

पटना के मोस्ट वांटेड को शेखपुरा में लड़की के चक्कर में अधमरा कर फेंका

 

शेखपुरा 

 

पटना जिले के मोकामा क्षेत्र के मरांची थाना अंतर्गत मराची गांव का मोस्ट वांटेड कन्हैया कुमार को शेखपुरा के गांव में अधमरा कर फेंक दिया गया। बेरहमी से उसकी मारपीट की गई। इसके बाद घायल अवस्था में स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

 मेहुस गांव में अधमरा कर फेंका युवक

 

जहां मराँची थाना पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। उसकी पहचान कराई जा रही है । इस संबंध में मेहुस थाना अध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि गांव में ही एक रिश्तेदार के यहां कन्हैया कुमार छुप कर रहा था।

 

DSKSITI - Large

 इसी बीच  कहीं लड़की के चक्कर में विवाद हो गया। फिर आपस में इस विवाद में बड़ा रूप ले लिया। जिसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। उसे अधमरा करके सड़क के किनारे फेंक दिया गया । पुलिस को जब सूचना मिली तो युवक को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 जहां उसका इलाज कराया जा रहा था। वहीं युवक की पहचान कन्हैया कुमार मरांची के मोस्ट वांटेड के रूप में सामने आने पर कन्हैया कुमार के बारे में मरांची थाना पुलिस को सूचना दी गई। वहां की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर युवक से पूछताछ कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like