• Monday, 09 February 2026
मामूली विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पथराव

मामूली विवाद में दो गुटों के बीच जमकर पथराव

Vikas

चेवाड़ा

जिले के चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना अंतर्गत अस्थामा गांव में दो गुटों के बीच जमकर पथराव हो गया। मामूली विवाद के बीच हुए इस पथराव में दोनों तरफ से सैकड़ों लोग जुटे और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे।

DSKSITI - Large

बाद में पुलिस को इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भारी संख्या में मौके पर पहुंची और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। यह घटना शनिवार की शाम की है। करंडे थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो गुटों के बीच पथराव की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है। दोनों गुटों में विवाद के कारण की पुलिस छानबीन कर रही है। दोनों गुटों के तनाव को कम करने के लिए शांति समिति की बैठक की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From