• Monday, 09 June 2025
श्यामा सरोवर में बच्ची से कर रहा था छेड़खानी, लोगों ने पकड़ कर जमकर धुन।

श्यामा सरोवर में बच्ची से कर रहा था छेड़खानी, लोगों ने पकड़ कर जमकर धुन।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

बीती शाम शहर के चकदिवान मुहल्ले की एक 12 बर्षीय छात्रा के साथ श्यामा सरोवर में छेड़खानी करने के दौरान स्थानीय नागरिकों ने उसी मुहल्ले के एक 19 वर्षीय युवक लक्ष्मण तांती को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गए

जहाँ स्थानीय लोंगो ने मनचला युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि युवक एक लड़की के साथ शाम में बलपूर्वक अश्लील हरकत कर रहा था।

तभी पड़ोस के लोंगो की नजर उस पर पड़ी। गिरफ्तार युवक चकदिवान मुहल्ला निवासी चितो तांती का पुत्र बताया गया है।

गिरफ्तार युवक का इलाज सदर अस्पताल शेखपुरा में कराए जाने के बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच शेखपुरा जेल भेज दिया गया। घटना के सम्बंध में छेड़खानी की एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like