• Monday, 09 June 2025
शेखपुरा राष्ट्रीय  मजदूर संघ जिलाध्यक्ष बनने पंकज, कन्हैया  थे मौजूद 

शेखपुरा राष्ट्रीय  मजदूर संघ जिलाध्यक्ष बनने पंकज, कन्हैया  थे मौजूद 

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा राष्ट्रीय  मजदूर संघ जिलाध्यक्ष बनने पंकज, कन्हैया  थे मौजूद

शेखपुरा
शेखपुरा जिला राष्ट्रीय मजदूर संघ, इंटक के शेखपुरा जिला अध्यक्ष पंकज कुमार को बनाया गया है। पंकज कुमार सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। वह शेखपुरा सदर प्रखंड के  अबगित गांव के निवासी हैं।  ग्रामीण ब्रजेश कुमार सुमन ने बधाई दी है।
पंकज कुमार को राष्ट्रीय मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष पटना में आयोजित कार्यक्रम में बनाया गया है। इस कार्यक्रम में जेएनयू के नेता एवं कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार की उपस्थिति में बनाया गया है। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, संजीवा रेड्डी, चंद्रप्रकाश सिंह, अखिलेश सिंह, अजीत शर्मा इत्यादि भी उपस्थित रहे । पंकज कुमार ने बताया कि शेखपुरा जिला में संगठन को मजबूत करने के लिए वे लगातार काम करेंगे। मजदूरों के आवाज को बुलंद करेंगे। कांग्रेस पार्टी के विचारधारा और उसके किए गए कामों को जन-जन तक पहुंचाने का काम भी उनके द्वारा किया जाएगा।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From