• Monday, 09 February 2026
पेंडिंग मुकदमा शीघ्र निबटाने का दिया निर्देश, कुर्की जप्ती में हो तेजी…

पेंडिंग मुकदमा शीघ्र निबटाने का दिया निर्देश, कुर्की जप्ती में हो तेजी…

Vikas

शेखपुरा

जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह  शेखपुरा के अध्यक्षता में आज समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में जिला के विभिन्न न्यायालयों लंबित मामलों के बारे में समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम पाया गया कि अपर लोक अभियोजक उदय नारायण सिन्हा के पास कुल वाद  की संख्या 272 है जिसमें से 268 लंबित है। बिरेन्द्र कुमार विशेष लोक अभियोजक के पास कुल वादों की संख्या 33 है जिसमें 32 लंबित है। मुनी प्रसाद विशेष लोक अभियोजक के सभी 17 वादों लंबित पाया गया। अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कुल वादों की संख्या 290 है जिसमें से 288 लंबित है।

जिलाधिकारी ने सभी लोक अभियोजक एवं विभिन्न मामलों के प्रभारी अपर, विशेष एवं सहायक लोक अभियोजाकों को मामलों के सुनवाई के समय उपस्थित रहने का निर्देश दिया कि केशों के सुनवाई के समय उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। वादों के संबंध में थानावार थानाध्यक्षयों से समीक्षा की गई जिसमें जिलाधिकारी ने जिले के विभिन्न थाना में दर्ज मामलों की बैठक उपस्थिति संबंधित थानाध्यक्षकों से केशों के बारे में प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने थानाध्यक्षकों को निर्देश दिया कि उनके थाना से संबंधित विभिन्न न्यायालय में चल रहे मामलों में प्रभारी लोक अभियोजकों को सभी तरह का सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी कुर्की वाईरेन्ट को शामिल करने का निर्देश दिया। दयाशंकर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि अपर लोक अभियोजक द्वारा मांगी  गई सभी कागजातों को ससमय देना सुनिश्चित करें।

आज की बैठक में मृगेन्द्र कुमार सिविल सर्जन, राकेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी, अमित शरण एस0डी0पी0ओ0, विधि प्रभारी के0के0 यादव, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के साथ-साथ सभी लोक अभियोजक पदाधिकारी उपस्थित थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From