 
                        
        खलिहान में फेंके हुए हैं धान: फूटी किस्मत पर रो रहे किसान , पढ़िए पूरी रिर्पोट
 
            
                खलिहान में फेंके हुए हैं धान: फूटी किस्मत पर रो किसान , पढ़िए पूरी रिर्पोट
शेखपुरा
शेखपुरा जिले में धान खरीद का सरकारी मामला धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है। 15 नवंबर से यहा शुरू हुआ है। वैसे में किसान त्राहिमाम कर रहे हैं। अपनी फूटी किस्मत पर किसान रो रहे हैं। सरकारी दर धान खरीद नहीं होने से किसानों के सामने व्यापारी को औने पौने दाम पर धान बेचने की मजबूरी हो गई है। व्यापार मंडल, पैक्स अध्यक्ष के द्वारा मनमानी की जा रही है । नमी का बहाना बनाकर पैक्स धान खरीदने से इंकार कर रहें है। खलिहान में किसानों का धान पड़ा हुआ है। किसान इधर-उधर गुहार लगा रहे हैं। परंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पैक्स अध्यक्षों की मनमानी से किसान को परेशानी है।

नहीं हो रही धान खरीद, किसान परेशान
अरियरी प्रखंड के करकी गांव निवासी किसान संजीत कुमार, मुन्ना कुमार, मिथिलेश कुमार इत्यादि ने बताया कि 15 दिनों से खलिहान में धान पड़ा हुआ है। यहां के पैक्स के द्वारा धान खरीदने से इंकार कर दिया गया । बताया गया कि वह ब्लैक लिस्टेड हो गया है। यह भी जानकारी मिली कि सनैया से यहां के किसानों को टैग किया गया है। परंतु वहां के पैक्स अध्यक्ष भी धान नहीं खरीद रहे हैं। मनमानी का नतीजा यह है कि रात में खलिहान में धान रखे हुए हैं जहां से वह नुकसान हो रहा है।
₹500 मन बिक रहा धान
जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा धान अधिप्राप्ति वर्ष 2021-22 में साधारण धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1940 रू०/क्विं० एवं A ग्रेड का 1960 रू०/क्विं० यानि लगभग 780 रूपये मन निर्धारित किया गया है। वहीं पैक्स के द्वारा समय पर खरीद नहीं किए जाने से, समय पर पैसा नहीं देने से नाराज किसान के द्वारा व्यापारी को ₹500 मन में धान की बिक्री की जा रही है। आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि यही व्यापारी अब पैक्स को सरकारी दर पर धान बेच देंगे और मिलीभगत से किसानों का नुकसान हो जाएगा।
इस संबंध में सहकारिता पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पैक्स् के द्वारा धान खरीद में तेजी लाई जाएगी। कैश क्रेडिट को बढ़ाने की मांग की गई है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि यहां के पैक्स अध्यक्षों की मांग है कि धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाए। 28000 क्विंटल का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसे बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र लिखा गया है।
                    नियंत्रण कक्ष नंबर पे करिये शिकायत
 
                                
                                
                                                जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा सभी को बताया गया कि किसानों की हर संभव सहायता हेतु सुगम ऐप विकसित किया गया है। साथ ही राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800-1800-110 एवं जिला स्तर पर भी जिला नियंत्रण कक्ष नंबर 06341-224016 8340526125 एवं 9471477231 की स्थापना की गई है।
फ्री नंबर
नियंत्रण कक्ष नंबर
मोबाइल
9471477231
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            