• Thursday, 16 October 2025
धान की फसल जलाने पर विवाद। जमकर मारपीट। आधा दर्जन से अधिक जख्मी।

धान की फसल जलाने पर विवाद। जमकर मारपीट। आधा दर्जन से अधिक जख्मी।

Vikas

अरियरी।

थाना क्षेत्र के तेलडीह गांव में धान की फसल जलाने को लेकर दो पक्ष में जमकर विवाद हो गया। विवाद की वजह से मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। बुधवार की सुबह घटित घटना में सभी घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


इस संबंध में ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक पक्ष से किशोर यादव, शिव कुमार यादव, नीतीश कुमार घायल हैं जबकि दूसरे पक्ष से अयोध्या यादव, विपिन यादव, केदार यादव, नंदे यादव इत्यादि लोग जख्मी हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इस संबंध में अभी थाने में किसी प्रकार की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like