• Monday, 09 June 2025
अभी अभी: बिहारी मजदूर को ले जा रहे थे दूसरे प्रदेश, हुआ बड़ा हादसा

अभी अभी: बिहारी मजदूर को ले जा रहे थे दूसरे प्रदेश, हुआ बड़ा हादसा

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा में एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की दोपहर में इस हादसे में 6 से अधिक लोग जख्मी हो गए। यह हादसा बरबीघा सरमेरा रोड में हुआ।

बताया जाता है कि एक कार पर बिहारी मजदूर को बिठाकर प्रदेश ले जाने का काम किया जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार गंगटी के पास खड़ी बस से टकरा गई। हादसा इतना भीषण हुआ है कि कार का कचूमर निकल गया है। जिसमें सवार छह लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं।

DSKSITI - Large

जख्मी लोगों का इलाज रेफर अस्पताल बरबीघा में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खड़ी बस में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद यह हादसा हुआ है। इस भीषण हादसे के बाद पुलिस की मदद से रेफरल अस्पताल घायलों को पहुंचाया गया है। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। समाचार भेजे जाने तक सभी लोग बेहोशी की अवस्था में हैं। एक घायल की पहचान केवटी थाना के डीह निजामत के मन्नू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि यह बिहारी लेबर को दूसरे प्रदेश में ले जाने वाला ठेकेदार है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From