• Wednesday, 25 February 2026
Opration Wine Mafia : विदेशी शराब, देसी पिस्टल और गोली पुलिस छापेमारी में बरामद

Opration Wine Mafia : विदेशी शराब, देसी पिस्टल और गोली पुलिस छापेमारी में बरामद

Vikas

Opration Wine Mafia : विदेशी शराब, देसी पिस्टल और गोली पुलिस छापेमारी में बरामद

अरियरी

जिले के अरियरी प्रखंड के कसार थाना के बरुनी गांव में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा की घेराबंदी में की गई । छापेमारी में विदेशी शराब, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए जाने की सूचना है । हालांकि इस मामले में विदेशी शराब का कारोबारी युवक भागने में सफल रहा। उसे चिन्हित कर लिया गया है और प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

इस संबंध में मिली सूचना में बताया गया कि बरुनी गांव में पुलिस की छापेमारी की गई। छापेमारी में 2 कार्टन विदेशी शराब , दो बाइक बरामद हुआ। दो देशी पिस्तौल भी बरामद किया गया और चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें वरुण यादव नामक अपराधी की पहचान पुलिस के द्वारा की गई है । विस्तृत जानकारी पुलिस के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जाएगी। वहीं इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like