• Monday, 09 June 2025
दहेज की बलिवेदी पर फिर एक बेटी प्रिया के चली गई जान, पति कोमल ने की क्रूरता

दहेज की बलिवेदी पर फिर एक बेटी प्रिया के चली गई जान, पति कोमल ने की क्रूरता

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा, शेखपुरा

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना अंतर्गत सर्वा गांव के अवधेश सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी एक बार फिर दहेज की बलिवेदी पर झूल गई और उसकी जान चली गई। ससुराल वालों ने दहेज की बलिवेदी पर उसे चढ़ा दिया और उसकी हत्या कर दी गई। इस आशय की प्राथमिकी अवधेश सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई है।
प्रिया का ससुराल लखीसराय बाजार के कवैया थाना के निकट ही था। अवधेश सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि 2015 में उसकी पुत्री की शादी कोमल कुमार पिता चंदन सिंह के साथ की गई थी। दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। इसके बाद अचानक उसकी मौत होने की सूचना मिली। वह लोग जब पहुंचे तो लखीसराय के नेहा हॉस्पिटल में उसकी लाश मिली। उन्होंने हत्या का आरोप चंदन सिंह ससुर, सोनी देवी सास, पति कोमल कुमार, मुनचुन कुमारी, छोटू कुमार इत्यादि पर लगाया है।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From