• Monday, 09 June 2025
ओह इतना दुखद: आज ही लड़का का होना था तिलक फलदान आज ही हो गई मौत

ओह इतना दुखद: आज ही लड़का का होना था तिलक फलदान आज ही हो गई मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

ओह इतना दुखद: आज ही लड़का का होना था तिलक फलदान आज ही हो गई मौत

शेखपुरा

शेखपुरा में जिस लड़के को नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर तिलक फलदान होना था उसी लड़के की अचानक मौत हो गई। रविवार को ही घर के लोग तिलक फलदान की तैयारी में लगे थे। लड़का खुद तिलक फलदान की तैयारी में लगा था और फिर उसकी मौत हो गई तो घर नहीं पूरे गांव में मातम पसर गया। यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के लोदीपुर गांव का है। सदर प्रखंड के देवसा- लोदीपुर गांव से जुड़ा यह मामला है।

क्या है पूरा मामला कैसे हुई दुर्घटना

दरअसल यह पूरा मामला सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव से जुड़ा हुआ है। जिस लड़के का आज तिलक फलदान आना था उसी तिलक फलदान को लेकर लड़का घर में सजाने का काम कर रहा था। समियाना लगाया जा रहा था। उसी सजाने के क्रम में लड़का बिजली के करंट की चपेट में आ गया और जब तक उसे लोग अस्पताल लाते तब तक उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने लड़का को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान बीरबल ठाकुर के पुत्र अनमोल कुमार के रूप में की गई। गांव में खबर फैलते ही मातम पसर गया है। तिलक फलदान के दिन लड़के की मौत से मातम का नजारा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From