• Monday, 09 February 2026
बरबीघा नगर परिषद कार्यपालक को दी गई विदाई

बरबीघा नगर परिषद कार्यपालक को दी गई विदाई

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रहे दिनेश कुमार सिन्हा को विदाई दी गई। समारोह पूर्वक दी गई विदाई में वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी जयेश कुमार सिन्हा, अंचलाधिकारी, सभापति रोशन कुमार, उपसभापति सहित सभी वार्डों के वार्ड सदस्य एवं संवेदक उपस्थित हुए।

विदाई समारोह में नगर सभापति के द्वारा निवर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा बरबीघा को नगर परिषद बनाने में तथा बरबीघा को ओडीएफ करने में की गई सराहनीय योगदान की चर्चा की, जिसकी सभी ने तारीफ की।

इस अवसर पर दयानंद मालाकार, संवेदक संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार, अंचलाधिकारी, वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी, उपसभापति सहित अन्य लोगों ने समारोह को संबोधित किया। बाद में निवर्तमान एवं वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी को फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

इस अवसर पर चंदन सिंह, रवि कुमार, नित्यानंद कुमार, गोपाल कुमार, कुणाल कुमार, वार्ड पार्षद मोहम्मद अजहर, विपिन चौधरी सुनील सिंह, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

np

Comment / Reply From