 
                        
        अब जिले में कालाजार ने दी है दस्तक, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
 
            
                शेखपुरा
शेखपुरा जिले के पहले भी कालाजार के मरीज थे परंतु उन्हें ठीक कर दिया गया था । अब अचानक से फिर शेखपुरा जिले में कालाजार के मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।  जिला स्वास्थ्य विभाग से लेकर प्रदेश स्तर के स्वास्थ्य विभाग की टीम कालाजार को लेकर अलर्ट पर है और बुधवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस वर्कशॉप में गांव के प्राइवेट प्रैक्टिशनर के साथ-साथ आशा कार्यकर्ता शामिल हुए। जानकारी देते हुए कालाजार प्रभारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि कालाजार के मरीज को खोजने के लिए सभी को प्रोत्साहित और तैयार किया गया है। क्या लक्षण हो जिसके वजह से कालाजार के मरीज मिलेंगे इसकी ट्रेनिंग दी गई है।
                    
इसमें कालाजार से बचाव एवं उसके उपचार से संबंधित जानकारी लोगों को दी गई। चिकित्सकों को कालाजार से निबटने के लिए राज्य स्तर से आए लोगों ने विशेष बल दिया और जानकारी दी। इसको लेकर जिले के 10 गांव में छिड़काव करवाया गया है। यह बालू मक्खी से फैलने वाला बीमारी है। जिले के कोसार में तीन एवं गोसाईमढ़ी में एक मरीज मिले है। इस वर्कशॉप में सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एवं पटना से आए स्वास्थ विभाग के सदस्य डॉ शांतनु सेन शामिल हुए।
                                                        
                                
                                     
                                
                                
                                                इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            