• Tuesday, 10 February 2026
एक, दो नहीं, 10 साल से अधूरे इंदिरा आवास के लिए भटक रहे आंख से दिव्यांग

एक, दो नहीं, 10 साल से अधूरे इंदिरा आवास के लिए भटक रहे आंख से दिव्यांग

Vikas

एक, दो नहीं, 10 साल से अधूरे इंदिरा आवास के लिए भटक रहे दिव्यांग

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में इंदिरा आवास जिसे अब प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से जाना जाता है, अधूरे मकान के लिए एक दिव्यांग के 10 साल से भटकने का आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। इस मामले में कई बार संज्ञान में अधिकारियों को देने के बाद भी कोई सार्थक उपाय नहीं निकला । इसी मामले में शेखपुरा जिला अधिकारी के दरबार में पहुंचकर रामाशीष ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। रामाशीष दोनों आंख से दिव्यांग है। देख नहीं सकते। उसके बाद ही कार्यालय आकर शिकायत करते है। 

 

 

DSKSITI - Large

 यह मामला सदर प्रखंड के गवय पंचायत के खलासपुर गांव का है और मामला 2012-2013 का है। रामाशीष ने बताया आंखों से पूरी तरह निःशक्त होने की वजह से विशेष कोटे से मुझे 2013 में इंदिरा आवास मिला था। इसके लिए पहली किश्त के रूप में 22 हजार रुपया मिला था,जिससे गृह निर्माण का कार्य शुरू किया,मगर उसके बाद आज तक एक पैसा भी नहीं मिला। इसके लिए कई बार मुखिया और दूसरे लोगों से भी गुहार लगाई पर कुछ नहीं मिला। कई बार अधिकारियों को कहा तब भी कुछ नहीं हुआ।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From