• Monday, 09 February 2026
No Entry में जुगाड़ से निकला ट्रेक्टर चोर रास्ते में फंसा..

No Entry में जुगाड़ से निकला ट्रेक्टर चोर रास्ते में फंसा..

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में No Entry की वजह से जहां वाहनों का आवागमन बंद है वही नो एंट्री में जुगाड़ भी होता है। इसी को लेकर वाहन को नो एंट्री सेंटर से निकाल दिया जाता है और चोर रास्ते से वाहन अपने गंतव्य तक जाते हैं ।

इसी क्रम में बालू लदा ट्रैक्टर बरबीघा कॉलेज के सामने वाली गली में फंस गया। बालू लदा ट्रैक्टर इसी रास्ते से गुजर रहा था जिससे बगल के मकान को भी नुकसान पहुंचा और गली नुमा सड़क को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

बालू लदे ट्रैक्टर को चोरी छुपे इस रास्ते से आने जाने की वजह से यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई और मोहल्ले के लोग इसको लेकर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

गली नुमा सड़क से ट्रैक्टर गुजरने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने थाने में भी की थी। रविवार को बालू लदा ट्रैक्टर चोरी छुपे जब No Entry निकल कर कॉलेज के सामने से गुजर रहा था तो रास्ते में पड़ने वाले एक घर को छतिग्रस्त करते हुए फंस गया और बाद में भारी फजीहत हुई। स्थानीय निवासी छोटू ने बताया की मोहल्ले के लोग इस रूट से ट्रैक्टर आने जाने पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

no

Comment / Reply From