• Monday, 21 April 2025
कॉलेज में दो प्राचार्य का विवाद :-प्रो अशोक कुमार बने प्रभारी प्राचार्य

कॉलेज में दो प्राचार्य का विवाद :-प्रो अशोक कुमार बने प्रभारी प्राचार्य

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय के नीमी कॉलेज का विवाद जगजाहिर है। यहां तो प्राचार्य को लेकर विवाद चल रहा है। रमेश सिंह पूर्व प्राचार्य के द्वारा कृषण नंदन सिंह को प्रचार्य बनाया गया था । वहीं इस मामले में पटाक्षेप होते हुए 8 जनवरी को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा पत्र निर्गत कर प्रो अशोक कुमार को वरीयता के आधार पर प्रभारी प्राचार्य बना दिया है।

इस पत्र के आते ही इस पूरे मामले के पटाक्षेप की उम्मीद है। हालांकि इस मामले में सोमवार को बवाल होने की भी बात कही जा रही है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी नंदकिशोर राम के द्वारा जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि शेखपुरा जिलाधिकारी ने निमी कॉलेज के विवाद पर संज्ञान लिया है और उनके संज्ञान के बाद इस मामले की जांच हो रही है । जांच का प्रतिवेदन अभी लंबित है। कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा बाधित न हो इसको देखते हुए प्रभारी प्राचार्य के रूप में प्रोफ़ेसर अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं स्थाई शासी निकाय के गठन के बाद यह आदेश खत्म हो जाएगा। निरस्त हो जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From