• Monday, 09 February 2026
सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर लोग शोकाकुल

सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर लोग शोकाकुल

Vikas

बरबीघा

बरबीघा के सामाजिक कार्यकर्ता की निधन पर बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के द्वारा संवेदना व्यक्त की जा रही है । नगर परिषद के शेरपर गांव निवासी 75 वर्षीय किशोरी दास का निधन रविवार की रात्रि में हो गया।

DSKSITI - Large

रविवार को वे छत पर से पैर फिसल जाने की वजह से गिर पड़े थे। जिससे उनके सर में चोट लग गई थी। और रक्त स्राव अधिक हो गया था स्थानीय स्तर पर इलाज करा कर घर लाया गया था जिसके बाद रात्रि में उनके निधन की सूचना मिली।

किशोरी दास नगर पंचायत रहते हुए शेरपर के वार्ड काउंसलर भी रहे हैं। उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ग्रामीण लोजपा के युवा नेता चिंटू सिंह, आप नेता धर्म उदय, बरिष्ठ नेता विजय कुमार चांद, बीजेपी किसान सेल के प्रदेश समिति सदस्य वरुण सिंह ने बताया कि किशोरी दास हमेशा सामाजिक रूप से सक्रिय रहे हैं और उनकी राजनीतिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण रही है किशोरी दास के निधन पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिव कुमार सहित अन्य लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From