• Tuesday, 14 May 2024
News Capsule: कोचिंग में पढ़ने गयी छात्रा लौट कर नहीं पहुंची घर

News Capsule: कोचिंग में पढ़ने गयी छात्रा लौट कर नहीं पहुंची घर

DSKSITI - Small

News Capsule: कोचिंग में पढ़ने गयी छात्रा लौट कर नहीं पहुंची घर

शेखपुरा।

जिले के चेवाडा थाना क्षेत्र के बरारी बीघा गांव से शहर के कच्ची सड़क स्थित एक कोचिंग ए टू जेड में पढ़ने आई एक छात्रा का अपहरण कर लिए जाने की खबर है। छात्रा के अपहरण की घटना को बदमाशों ने गत 13 अगस्त को ही अंजाम दिया था। लेकिन लडकी के गुम होने के बाद परिवार वालों उसका खोजबीन करने लगे।खोजबीन करने के बाद भी छात्रा का कोई अता पता नहीं लगने के बाद परिवार के लोगों को सुराग मिला कि कोचिंग सेंटर के समीप में रहने वाले कच्ची रोड निवासी मनोज मिस्त्री का पुत्र सोनू कुमार उसका अपहरण बहला फुसला कर कर लिया है। सूत्रो ने बताया कि घटना के संबंध में अगवा छात्रा के भाई रामबालक चौहान ने घटना के संबंध में अपहरण की प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई है। जिसमे सोनू कुमार सहित तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस मामले में अब तक अगवा छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
2

बाईक -हाइवा भिडंत में बाईक सवार दो युवक घायल

घायल दोनो युवक एक कंपनी के हैं कर्मी

शेखपुरा। बीती रात्रि शहर के जख राज स्थान स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हाइवा और बाईक के बीच भिडंत में बाईक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत चकिया के भूषण सिंह का 21 वर्षीय पुत्र किशन कुमार और मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत साहेबगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर पट्टी निवासी 23 वर्षीय समीर आलम शामिल है। घायलों को इलाज हेतु शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।सूत्रों ने बताया कि दोनों युवक शेखपुरा के कम्पनी के कर्मचारी है। दोनो एक ही बाईक पर सवार होकर स्टेशन की तरफ लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक हाइवा उनके बाईक से टकरा गई। जिसमे दोनो बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में एक युवक का पैर टूट गया है।वैसे दोनो की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
3

विनोद कुमार झा बने मेहुस थाना अध्यक्ष

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने जयरामपुर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार झा को मेहुस स का नया थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि मेहुस थानाध्यक्ष मोहम्मद ए आजाद को जयरामपुर थानाध्यक्ष बनाया है। इस सम्बन्ध में एसपी ने बताया कि प्रसासनिक दृष्टिकोण से यह आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में थाना जाने की आस लगाये एसआई भरत प्रसाद और और एसआई बिनोद कुमार तिग्गा को सदर थाना शेखपुरा भेजा गया है। जबकी करंडे थाना से एसआई उमेश सिंह को से अरियरी और अरियरी थाना से एसआई आलोक कुमार को करंडे भेजा गया है। एसपी द्वारा जरी आदेश में सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने नये स्थान पर शीध्र योगदान करने का भी आदेश दिया है।
4

DSKSITI - Large

उमेश बिंद हत्या कांड का आरोपी धराया

हत्या कर युवक की लाश को नदी किनारे फेंक दिया। था

अरियरी। स्थानीय थाना पुलिस ने उमेश बिंद हत्या कांड के फरार आरोपी जहींद्र चौधरी को धर दबोचा।छापामारी का नेतृत्व अरियरी थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अरविंद कुमार ने किया।उन्होंने बताया कि उमेश बिंद की हत्या कर लाश को नदी के किनारे फेंक दिए जाने के मामले में गिरफ्तार युवक की तलाश विगत लगभग बीस दिनों से थी। हालांकि इस हत्या के मामले में पुलिस पहले ही एक नामजद अभियुक्त महेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि इस मामले के दो अन्य आरोपी ललन और मनीष अभी भी फरार है।जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार हत्यारोपी को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like