• Monday, 09 February 2026
आईटी सहायक और लेखपाल की नौकरी के लिए हुए काउंसलिंग

आईटी सहायक और लेखपाल की नौकरी के लिए हुए काउंसलिंग

Vikas

शेखपुरा

आज समाहरणालय के श्रीकृष्ण सभागार में निरंजन कुमार झा उप विकास अयुक्त शेखपुरा के अध्यक्षता में लेखापाल , सह आई० टी ० सहायक के पदों पर नियोजन के लिए काउन्सिलिंग की गई | जिला में रिक्त पदों की कुल संख्या 14 है | जिसके विरुध 30 प्रतियोगियों ने अपने मूल प्रमाण -पत्र की जाँच कराई| योगेन्द्र सिंह जिला पदाधिकारी शेखपुरा के आदेश के आलोक में काउन्सिलिंग की व्यवस्था को पारदर्शी बनाये रखने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई | सभागार कक्ष के बाहर काउन्सिलिंग की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं विवाद रहित बनाने के लिए काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई | काउन्सिलिंग हॉल में प्रतियोगियों के अलावा किसी को भी अन्दर जाने कि अनुमति नही थी |

पचायती राज विभाग के द्वारा उपलब्ध कराये गए मेघा सूची के अलोक में लेखापाल एवं आई ० टी ० सहायक की काउन्सिलिंग की गई | आज काउन्सिलिंग के समय शशिकान्त आर्य जिला कोषगार पदाधिकारी, प्रमोद कुमार जिला गोपनीय प्रभारी , सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सहयक अभियांत लेखापाल एवं कई कर्मचारी उपस्थित  थे |

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From