• Monday, 09 June 2025
घर नल जल योजना के नाम पर स्थानीय ठेकेदार की मनमानी।

घर नल जल योजना के नाम पर स्थानीय ठेकेदार की मनमानी।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

करीब सात माह पुर्व से चल रहा कार्य दस दिनो से सडक खुदाई कर आम रास्ता को किया गया अवरुद्ध। बताते चलें कि माननीय मुख्यमंत्री कि अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं आम जनता की हितकारी योजना हर घर नल जल योजना शेखपुरा नगर परिषद के वार्ड नं0-12 मे अधर मे लटकी नजर आ रही है।

करीब सात माह पुर्व ही इस योजना के अन्तर्गत बोरिंग कराया गया है। जिसके पश्चात अब सडक़ के बिच से करीब दो फीट गड्डा कर छोड़ दिया गया है। जिसमें प्रत्येक दिन कोई न कोई बच्चा गिर कर घायल हो जाता है। गड्ढा रहने के कारण आम लोगों का आना जाना भी काफी मुश्किल है।

बताते चलें कि शहर की बहुत बडी आबादी इस रास्ते से होकर यहां के बड़ी मस्जिद मे पुजा करने जाते है, एवं आने-जाने वाले लोग भी इस गड्डे मे गीर कर घायल हो जाया करते हैं।

इस कारण आज तक पेयजल की आपूर्ति भी नही हो रही है एवं सप्लाई से भी पेयजल की आपूर्ति कभी-कभी की जाती है वो भी ठीक ढंग से नही की जाती है। इस कारण वार्ड के लोग पेयजल हेतु काफी परेशानी की सामना करना पड़ रहा है।

DSKSITI - Large

उधर नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि नलजल में यह परेशानी स्वाभाविक है। बगैर गड्ढा के यह काम नहीं हो सकता। मजदूर की समस्या सहित अन्य परेशानियों की वजह से यह सब हो रहा है। जल्दी से जल्द काम करने के लिए विभाग सक्रिय है। लोकल पोलटिक्स से यह सब होता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like