• Monday, 09 June 2025
नेल पॉलिश भी हो सकता है इतना खतरनाक, देख कर डर जाएंगे आप..!!

नेल पॉलिश भी हो सकता है इतना खतरनाक, देख कर डर जाएंगे आप..!!

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

वैसे तो नेल पॉलिश को श्रृंगार का साधन है परंतु इस तस्वीर को देखकर आप डर जाएंगे। यह तस्वीर दूल्हे को बारात में नेल पॉलिश लगाये जाने के बाद हाथ में हुए फोले की तस्वीर है। दूल्हे को जहां-जहां नेल पॉलिश लगाई गई वहां-वहां फोले हो गए और इसके वजह से काफी परेशानी हो रही है।

यह घटना शेखपुरा जिले के मेहूस थाना के नवादा गांव निवासी सोनू कुमार के साथ घटी।

सोनू कुमार ने बताया कि 9 मार्च को उसकी शादी हुई। शादी में ही हाथ में नेल पॉलिश लगाई गई। नेल पॉलिश लगने के समय उसको कोई दिक्कत समझ में नहीं आई। बाद में जहां-जहां नेल पॉलिश लगाया गया वहां वहां फोले हो गए।

वहीं फोला फूटा भी नहीं तथा गांठ का रूप ले लिया है। डॉ कृष्ण मुरारी सिंह के पास इलाज कराने के लिए सोनू पहुंचा हुआ था। मौके पर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि केमिकल के वजह से इस तरह की घटना हुई है और यह रासायनिक प्रतिक्रिया का परिणाम है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like