• Monday, 09 June 2025
नगर निगम बनाने की हो गई है तैयारी, गांव का भी होगा विकास

नगर निगम बनाने की हो गई है तैयारी, गांव का भी होगा विकास

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा नगर परिषद को नगर निगम बनाने की तैयारी कर ली गई है। इसका पूरा खाका बना लिया गया है। अब इसे आगे की प्रक्रिया में शामिल कराया जाएगा। अब नगर निगम बनने के बाद शेखपुरा नगर परिषद के 27 वार्ड को बढ़ाकर 44 वार्ड में बदला जाएगा।

DSKSITI - Large

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि शेखपुरा नगर निगम क्षेत्र में गांव के क्षेत्र को भी शामिल किया जाएगा। जिसमें हुसैनाबाद, बिद्यापुर, बाजीतपुर, कुंडा, पचना, धर्मपुर इत्यादि गांव शामिल होंगे। शहरी क्षेत्र की आबादी 1 लाख 6 हजार हो जाएगी और इस हिसाब से नगर निगम की मान्यता मिलेगी। कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल ने बताया कि नगर निगम बनाने को लेकर अभी कोई पत्र नहीं आया है परंतु यहां पूरी प्रक्रिया करके इस पर पहल की जा रही है। अब इसे अपग्रेड करके नगर निगम बनाया जाएगा। जिससे गांव और शहर का पूर्ण विकास संभव हो सकेगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like