• Monday, 09 June 2025
हजारों मरी हुई मुर्गियां गांव में मिलने से मचा हड़कंप, क्या है मामला

हजारों मरी हुई मुर्गियां गांव में मिलने से मचा हड़कंप, क्या है मामला

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा के मेहूस गांव में हजारों मरी हुई मुर्गियां नहर में फेंकी हुई पाई गई। हजारों मुर्गियां मरी हुई पाए जाने पर गांव में हड़कंप मच गया। यह मुर्गिया यहां किसने फेंका इस संबंध में ग्रामीणों को कुछ भी पता नहीं। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

पुलिस को सूचना दिए जाने पर थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे और वहां हजारों मुर्गियां मरी हुई पाई गई। मरी हुई मुर्गियों को वहां फेंक दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि दो ट्रक पर लादकर मुर्गियों को यहां फेंका गया है।

DSKSITI - Large

कई बोरा में भरा हुआ मुर्गी भी फेंका हुआ पाया गया। जबकि कुछ मुर्गियां यूं ही मरी हुई थी। किसी बीमारी से मुर्गियों के मरने की आशंका को लेकर गांव के लोग सहमे हुए हैं। वहीं अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि मुर्गियां किसने और कैसे फेंकी।

इतनी भारी तादाद में मुर्गियों के मरने से गांव में जहां भय का माहौल है वहीं किसी अज्ञात बीमारी से भी ग्रामीण डरे हुए हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like