• Monday, 09 June 2025
#Munger_University का नाम #Shri_Krishna_University करने की उठी आवाज

#Munger_University का नाम #Shri_Krishna_University करने की उठी आवाज

stmarysbarbigha.edu.in/

#Munger_University का नाम #Shri_Krishna_University करने की उठी आवाज

शेखपुरा
शेखपुरा जिले के बरबीघा में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय का नामकरण बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षा प्रेमी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह के नाम पर करने की आवाज बुलंद की गई।

समाचार, समस्या, जनता की आवाज और विज्ञापन के लिए संपर्क करें: 9430804472

श्री कृष्ण राम रुचि कॉलेज में आयोजित समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ श्यामा राय की उपस्थिति में कई वक्ताओं ने इस आवाज को बुलंदी से रखा। जबकि प्रति कुलपति डॉ जवाहरलाल के द्वारा भी इस पर अपनी सहमति जताई गई। गुरुवार को आयोजित समारोह में कई वक्ताओं ने इस मांग को रखा। जिसमें पूर्व प्राचार्य डॉ शिव भगवान गुप्ता, बिहार केसरी के प्रपौत्र अनिल शंकर सिन्हा इत्यादि प्रमुख हैं।

वक्ताओं ने कहा कि बिहार केसरी ने ना सिर्फ औद्योगिक विकास किया बल्कि शैक्षणिक विकास में भी उनका अहम रोल रहा है। मुंगेर से उन्होंने गंगा में प्रवेश कर अंग्रेजों को भगाने का संकल्प लिया। मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर किया जाना चाहिए । मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम के साथ-साथ कई वक्ताओं के द्वारा मुंगेर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जीवनी को शामिल करने की मांग भी उठी। जिस पर भी मुंगेर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने अपनी सहमति जताई।

वक्ताओं ने कहा कि भागलपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर तिलकामांझी यूनिवर्सिटी किया गया। ऐसे ही बिहार के कई यूनिवर्सिटी का नाम बाद में बदला गया है। प्रति कुलपति यूनिवर्सिटी के नाम बदलने पर अपना समर्थन देते हुए कहा कि इसके लिए जन समर्थन काफी आवश्यक है । जनता को आगे आना होगा। तभी मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम बिहार केसरी के नाम पर होगा। प्रति कुलपति डॉ जवाहरलाल ने इसका समर्थन करते हुए यह भी कहा कि बिहार केसरी के जीवनी को सिलेबस में शामिल करने का अधिकार कुलपति का है । कुलपति के द्वारा इस पर सहमति भी जताई गई।

जनता से सोशल मीडिया पर आवाज उठाने की मांग

समारोह में कई वक्ताओं ने आम लोगों को गोलबंद होकर बिहार केसरी के नाम पर मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम करने की आवाज बुलंद करने की। अपील की गई इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लेने के लिए कहा गया। कहा गया कि केंद्र से लेकर राज्य सरकार के विभिन्न प्रतिनिधियों को आवाज बुलंद कर बतानी होगी कि यहां की जनता की मांग बिहार केसरी के नाम पर मुंगेर विश्वविद्यालय का नामकरण करने का है। इस सहमति के बाद हॉल में उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाई । विद्यार्थियों के तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठी।

सोशल मीडिया पर कई सामाजिक और शैक्षिक जगत से जुड़े लोगों के द्वारा हैस टैग

#Munger_University_turn to_Shri_Krishna_University

#Shri_Krishna_University

#Munger_University

#Bihar_Kesari

के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहे है। लोगों ने क्षेत्र के लोगों से इस हैस टैग का उपयोग करते हुए इस आवाज को बुलंद करने की अपील रखी है।

DSKSITI - Large

टि्वटर व्हाट्सएप और फेसबुक पर इस तरह के पोस्ट लगातार लोग कर रहे हैं।

आप भी इस मुहिम का हिस्सा बनिए। बिहार केसरी के नाम पर मुंगेर विश्वविद्यालय के नाम करण में सहयोग करिए। सोशल मीडिया पर नीचे की हैस टैग के साथ पोस्ट करिए।

#Munger_University_turn to_Shri_Krishna_University

#Munger_University_turn to_Shri_Krishna_University

#Shri_Krishna_University

#Munger_University

#Bihar_Kesari

 

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like