• Monday, 09 June 2025
प्रेम प्रसंग में ननिहाल गए युवक के गायब होने से हत्या की आशंका

प्रेम प्रसंग में ननिहाल गए युवक के गायब होने से हत्या की आशंका

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा

शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के मिर्जापुर गांव निवासी राज कुमार नामक एक युवक नालंदा जिले के सारे थाना के ओंदा गांव से लापता है। वहां अपने ननिहाल गया हुआ था। वहां एक लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच 9 जनवरी से युवक लापता है। जिसे परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।

  • प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या किए जाने का मामला भी हो सकता है।

इसी आशंका से डरे सहमे परिवार के लोग पुलिस से अपने पुत्र को खोजने की गुहार लगा रहे हैं। उधर ओंदा गांव निवासी गायब युवक के मामी के द्वारा सारे थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद अशोक ढाढी नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। हालांकि इस मामले में युवक को अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इसकी जानकारी देते हुए गायब युवक के चचेरा भाई अमरजीत राम ने बताया कि वह अपने ननिहाल में रहता था राजकुमार ननिहाल में गया था 9 जनवरी से हुआ गायब हो गया। वहीं 10 जनवरी के ननिहाल के ही खेत में खून से लथपथ एक गमछा मिलने से आशंका को और बल मिल रहा है। परंतु पुलिस का सहयोग नहीं मिलने से परिवार के लोग परेशान हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like