• Monday, 09 February 2026
हाई स्कूल से लाखों रुपये के सामानों की चोरी

हाई स्कूल से लाखों रुपये के सामानों की चोरी

Vikas

बरबीघा।

स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलाव हाई स्कूल में घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामानों को चुरा लिया। घटना के सम्बंध में स्कूल के एचएम कुमार निरंजन कौशिक ने बरबीघा थाना में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज कराई है।

DSKSITI - Large

दर्ज प्राथमिकी में एचएम ने उल्लेख किया कि चोरों ने स्कूल के पिछवाड़े की खिड़की को तोड़कर अंदर जा घुसे। कमरे से कम्प्यूटर के छह मॉनिटर जिसमे 2 बड़ा और 4 छोटा मॉनिटर शामिल है । उसे चुरा लिया। इसके साथ साथ चोरों ने छह कीबोर्ड , छह माउस व फुटबॉल , बॉलीबाल सहित कई खेलों के खेल सामग्री को चुरा लिया। चोरी की इस घटना में लगभग 3 लाख रुपये मूल्य की सम्प्पति चोरों द्वारा चुराई गई है। पुलिस ने बताया कि स्कूल के शिक्षक गण कई महीनों से लंबे हड़ताल पर थे। उसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया। जब हड़ताल से शिक्षक सब स्कूल वापस लौटे। तब उनकी नजर घटना पर घटी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From