• Monday, 09 February 2026
गांव के गड्ढे में मिली लाश, गांव में मच गया हड़कंप

गांव के गड्ढे में मिली लाश, गांव में मच गया हड़कंप

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के कारे गांव में के एक गड्ढे में एक व्यक्ति की लाश मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। सुबह-सुबह लाश देखे जाने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुटे। बाद में लाश की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय मिट्ठू यादव के रूप में की गई ।

DSKSITI - Large

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि गांव के गड्ढे में एक लाश देखे जाने की सूचना ग्रामीणों को मिली जिसके बाद ग्रामीण वहां जुटे । देर तक लाश की पहचान की जाती रही। बाद में इसकी पहचान ग्रामीण मिट्ठू यादव के रूप में की गई। लाश को पानी से निकाला गया । ग्रामीणों ने बताया कि किसी कारणवश गड्ढे के पास मिट्ठू यादव गए और डूबने से उनकी मौत होने की संभावना बताई जा रही है। उधर इस संबंध में घटना की सूचना दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From