• Wednesday, 25 February 2026
पथराव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत, कई जख्मी

पथराव में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की मौत, कई जख्मी

Vikas

अरियरी, शेखपुरा

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के सानैया गांव में जुलूस के क्रम में पथराव किए जाने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर कुशवाहा की मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि जुलूस निकालने के क्रम में विवाद होने पर एक मोहल्ले से दूसरे गुट के लोगों के द्वारा छत से पथराव शुरू कर दिया गया। फिर दोनों तरफ से पथराव होने लगी जिसमें कई लोग जख्मी हो गए।

DSKSITI - Large

पुलिस को सूचना मिलने पर जख्मी को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल लाया गया जहां प्रखंड अध्यक्ष जदयू नंदकिशोर कुशवाहा की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस के द्वारा दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि कई लोग जख्मी हैं। घायल दो लोगों को पटना बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जुलूस के दौरान विवाद में यह घटना घटी है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like