• Monday, 09 June 2025
पुत्र ने कहा: मां ने ही प्रेमी संग मिलकर पिता की कर दी हत्या: FIR

पुत्र ने कहा: मां ने ही प्रेमी संग मिलकर पिता की कर दी हत्या: FIR

stmarysbarbigha.edu.in/

अरियरी

शेखपुरा नगर के हुसैनाबाद रोड में कच्ची सड़क के पास गुरुवार की देर शाम बरामद एक व्यक्ति की लाश में जहां हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई थी वहीं अवैध संबंध को लेकर इस हत्या की अंजाम देने की बात सामने आई है । बरुना पंचायत के अफरडीह गांव निवासी मदन गोपाल की मौत हुई थी। पौढ़ व्यक्ति की मौत से पर्दा उसके पुत्र ने ही उठाया है। पौढ़ व्यक्ति बरबीघा बाजार के मच्छलहट्टा के पास भी घर बना कर रहता था। उसका बड़ा पुत्र भी वहीं रहता था। बड़े पुत्र चंदन कुमार ने अरियरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मां पर ही हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला

मृतक के बड़े पुत्र चंदन कुमार के द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि उसकी मां 55 वर्षीय संजू देवी का अवैध संबंध चोर दरगाह निवासी अफजल से 10 वर्षों से चल रहा था। इसी का विरोध पिताजी के द्वारा किया जा रहा था। परंतु वह नहीं मान रही थी। हत्या से 3 दिन पूर्व भी अफजल के द्वारा उसके पिता के पीठ में गोली मारने का प्रयास किया गया था। जिसमें वह जख्मी हो गए थे। उसके बाद गुरुवार को सभी ने मिलकर उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में माता रंजू देवी उर्फ संजू देवी के साथ-साथ भाई कुंदन कुमार, चचेरा भाई बजरंगी मिस्त्री एवं अफज़ल अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

DSKSITI - Large

पति की हत्या करने वाली पत्नी गिरफ्तार

पुलिस ने प्राथमिकी के बाद छापेमारी कर पति की हत्या करने वाली रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापेमारी की गई। जिसमें रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया।

संपत्ति हड़पने का भी मामला

इस संबंध में पुत्र चंदन कुमार ने बताया कि उसकी मां के द्वारा बरबीघा बाजार के संपत्ति को हड़पने का ही प्रयास किया जा रहा था। जो अपनी प्रेमी अफजल के नाम से करने को लेकर इस सारे षड्यंत्र को अंजाम दिया गया है। बताया जाता है कि बरबीघा बाजार के संपत्ति का विवाद भी इस पूरे घटनाक्रम का एक मामला बना है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like