• Monday, 09 February 2026
उपेंद्र कुशवाहा पर हमले के विरोध में बिहार बंद, कई जगह जाम, प्रदर्शन

उपेंद्र कुशवाहा पर हमले के विरोध में बिहार बंद, कई जगह जाम, प्रदर्शन

Vikas

शेखपुरा।

शेखपुरा शहर में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पर राजभवन मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए बिहार बंद कराया जा रहा है।

इस मामले में सुबह से ही पटेल चौक पर जाम लगा दिया गया और जमकर नारेबाजी की गई। मौके पे पार्टी के प्रदेश नेता जितेंद्र नाथ ने कहा कि वर्तमान सरकार निरंकुश हो गयी है।

इसी तरह तीनमूहानी मोड़ पर भी आंदोलनकारियों ने रोड जाम लगा दिया। रोड जाम और बिहार बंद का समर्थन करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष विजय यादव भी सड़क पर उतरे और प्रदर्शन में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र नेता प्रेम कुमार गुप्ता, विपिन चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From