• Monday, 09 February 2026
विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Vikas

शेखपुरा

जिले के दोनों विधायकों के द्वारा संयुक्त रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम शेखपुरा प्रखंड के देवले गांव में आयोजित हुआ। लक्ष्मी पूजा के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम गांव में कई दशक से आयोजित हो रहे हैं।

इस दौरान शेखपुरा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय सम्राट और बरबीघा से जदयू के विधायक सुदर्शन कुमार ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों के द्वारा दोनों विधायकों का फूल माला से स्वागत किया गया। और स्वागत समारोह के बाद कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

DSKSITI - Large

कार्यक्रम के उद्घाटन के क्रम में बरबीघा के जदयू विधायक सुदर्शन कुमार ने कहा कि बरबीघा विधान सभा के इस गांव में लोगों का समर्थन मिला है और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं । विधानसभा के विभिन्न गांव में उनके द्वारा विकास का काम हमेशा किया गया है। इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में उनकी भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय जनता दल के विधायक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिकता बढ़ाती है और लोगों में मेलजोल होता है। गांव के लोगों का मनोरंजन होता है। इस तरह के आयोजन सराहनीय पहल है। लक्ष्मी पूजा एक आध्यात्मिक आयोजन होता है। इसी क्रम में जदयू पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद सहित अन्य लोग भी यहां मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From