• Monday, 09 February 2026
शेखपुरा नगर परिषद में बजट के मुद्दे पर बैठक

शेखपुरा नगर परिषद में बजट के मुद्दे पर बैठक

Vikas
शेखपुरा
शेखपुरा परिषद में बजट के मुद्दे पर बैठक का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस बैठक में शेखपुरा नगर परिषद के विकास के मुद्दे को लेकर चर्चा हो रही है एवं बजट भी प्रस्तुत किया जा रहा है। बजट में के साथ-साथ  आय व्यय का ब्योरा को रखा जा रहा है।
इस बजट बैठक की अध्यक्षता सभापति कुमकुम भारती के द्वारा किया जा रहा है। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य लोग भी उपस्थित हैं । मिली जानकारी में बताया गया है कि शेखपुरा नगर परिषद में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है। साथ ही साथ नगर में स्ट्रीट लाइट के विस्तारीकरण और बेहतरी को लेकर भी विचार-विमर्श हो रहा है। इस बैठक में नगर परिषद से जुड़े वार्ड पार्षद उपस्थित हैं।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From