• Monday, 09 February 2026
मवेशी से फसल बर्बाद करने पर किया मना तो चलाने लगे गोली

मवेशी से फसल बर्बाद करने पर किया मना तो चलाने लगे गोली

Vikas

बरबीघा

जयरामपुर थाना के गांव के किसानों ने अपने खेत में मवेशी से फसल बर्बाद होने से मना करने पर नालंदा जिले के सरमेरा थाना के कोतरा गांव के ग्रामीणों ने गोली चलानी शुरू कर दी। घटना गुरुवार की शाम की है।

DSKSITI - Large

इस संबंध में किसानों ने बताया कि उनके खेत में मवेशी छोड़ दिया जा रहा था जिससे दलहन की फसल को काफी नुकसान हो रहा था। इससे मना करने पर कोतरा गांव के कई मवेशी पालक जुट कराए और गोलीबारी करने लगे। बाद में इस घटना के बाद बड़ी संख्या में दूसरे गांव के लोग भी जुटे और दोनों तरफ से तनावपूर्ण माहौल हो गया।

हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है और पुलिस ने घटना की सूचना नहीं होने की बात कही है। देर शाम मामले को सुलझा लिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि दोनों गांव के बीच अभी तनावपूर्ण माहौल देखा जा रहा है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From