• Monday, 09 June 2025
सदर अस्पताल में प्रसूता महिला के इलाज के दौरान मौत

सदर अस्पताल में प्रसूता महिला के इलाज के दौरान मौत

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता महिला की मौत हो गई। प्रसूता महिला खुशबू कुमारी चेवाड़ा के छठियारा से आई हुई थी। चेवाड़ा में ही महिला का प्रसव कराया गया था। जहां अधिक रक्तस्राव होने की वजह से महिला की तबीयत बिगड़ गई। और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

DSKSITI - Large

शेखपुरा सदर अस्पताल में प्रसूता महिला और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चा को एनएसयूआई में भर्ती कराया गया जबकि इमरजेंसी सेवा में महिला का इलाज हो रहा था। परंतु इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल में डॉक्टर के नहीं रहने का भी आरोप लगाया। जिससे महिला की मौत होने की बात कही जा रही है।

उधर अस्पताल के प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव की वजह से महिला की तबीयत बिगड़ गई थी। इमरजेंसी में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा था। इलाज के दौरान अधिक तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत हो गई।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like